मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव निवासी व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, मुकदमा हुआ दर्ज
नंदगांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दबंग से खेत के रास्ता को लेकर मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद दबंग राजेंद्र, शिवकुमार, जीवन, सत्यपाल ने सत्येंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। वहीं बचाने आई सतेंद्र की मां मेनका देवी को भी पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।