महोबा: बजरिया पावर हाउस के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 डहर्रा गांव निवासी उदयभान चतुर्वेदी अपनी पत्नी पूजा और बेटी अनन्या को बाइक से लेकर चरखारी जा रहे थे। तभी बजरिया पावर हाउस के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी और बेटी तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।