पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, 34 साल के नौजवान के सवाल का पीएम मोदी के पास कोई जवाब नहीं है
PM नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले रोड शो को लेकर पटना एयरपोर्ट पर रविवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि एक 34 साल के नौजवान के सवालों का जवाब भी पीएम नरेंद्र मोदी के पास नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि PM मोदी को बताना चाहिए की 10 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया।