चित्तौड़गढ़: नगर परिषद के बाहर ओवर ब्रिज के खंभे को टक्कर मारकर कंटेनर पलटा, बाप-बेटे बाल-बाल बचे, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप
चित्तौड़गढ़ अंडर ब्रिज के नीचे नगर परिषद के बाहर गुरुवार रात एक भारी कंटेनर अचानक पुल के पिलर से टकराकर पलट गया। कुछ ही दूरी पर स्कूटी से जा रहे पिता-पुत्र की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गनीमत रही कि कंटेनर किसी राहगीर या गाड़ी के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।