शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बनत निवासी व्यक्ति को एक देशी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 30, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी से पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस पार्टी द्वारा कस्बा बनत के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी आकाश पुत्र अरविंद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।