गोरखपुर: फर्जी मेडिकल बिल दिखाकर लाखों का इंश्योरेंस क्लेम लेने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को अरेस्ट किया गया
गोरखपुर में फर्जी क्लेम कर हेल्थ इंश्योरेंस की रकम हड़पने वाले गैंग के दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।दोनों गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांटेड थे।पुलिस के मुताबिक गिरोह के सरगना एजेंटों के माध्यम से इंश्योरेंस कराने वाले लोगों का डिटेल निकलवाते थे।फिर उनके नाम से हॉस्पिटल में फर्जी एडमिट,मेडिकल रिपोर्ट और फर्जी डिस्चार्ज बिल कंपनियों को देते थे।