चेनारी: सासाराम (रोहतास) के चेनारी में बिजली करंट से सतानंद तिवारी की मौत के बाद SDM डॉ. नेहा कुमारी ने उठाया सराहनीय कदम
सासाराम (रोहतास) के चेनारी में बिजली करंट से सतानंद तिवारी की मौत के बाद SDM डॉ. नेहा कुमारी ने सराहनीय कदम उठाया है। सरकारी सहायता के अलावा, उन्होंने पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यालय में चंदा अभियान शुरू किया है। इसमें अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं।