रामपुर: सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की, 2 बसें सीज़ और 3 का चालान किया
Rampur, Rampur | Jul 2, 2026 गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर 'सेफ फ्यूचर अभियान' के तहत परिवहन विभाग ने 27 स्कूल बसों की सघन जांच की। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनियमितताएं मिलने पर 3 बसों का चालान किया गया और 4 को नोटिस दिया गया। वहीं, स्कूल के नाम पर पंजीकृत न होने के बावजूद बच्चों को ले जा रही 2 बसों को शहजादनगर थाने में सीज किया गया