पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में न्यायालय के निर्देश पर चला बुलडोजर, 8.53 एकड़ भूमि को कराया गया खाली
Purnea East, Purnia | May 17, 2026
पूर्णिया नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में ट्रस्ट की विवादित जमीन पर न्यायालय के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 8.53 एकड़ भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया गया, लेकिन कार्रवाई के तरीके को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताई है.स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई.