मोतिहारी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार, नगर विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने पदयात्रा कर रहे युवाओं को हरी झंडी दिखाई
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार 12 बजे नगर बिधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। मेरा युवा भारत की लेखापाल रानू कुमारी ने बताया कि पदयात्रा में दो सौ युवा शामिल हुए। जो मतदान करने की अपील करते हुए नारे लगा रहे थे। पूर्व मंत्री ने 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा युवतियों से मतदाता पहचान पत्र के लिए अविलंब आवेदन करने की अपील की है।