मोतिहारी: मलाही में आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट में मंगुराहा की टीम बनी विजेता
मलाही मध्य विद्यालय प्रांगण में मां दुर्गा क्रिकेट T20 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें तीसरे दिन का मैच मंगुराहा बनाम पान्डेय टोला टीम के बीच खेला गया। जहां पहले टॉस जीतकर मंगुराहा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 268 रन बनाया। दूसरी पारी खेलते हुए पान्डेय टोला की टीम नौ विकेट खोकर 20 ओवर 250 रन ही बना पाई।