पुखरायां कस्बे के हनुमान मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। जिसके बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बे के अलावा आसपास के गांव से पहुंचे लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।