पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला के खैरझिटी बलराम पेट्रोल पंप पर ठगी, ₹5000 का पेट्रोल भराकर काली क्रेटा सवार फरार, वीडियो हुआ वायरल
खैरझिटी के बलराम फ्यूल पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े ठगी की वारदात हुई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 13 मिनट की है, जब काले रंग की क्रेटा कार में सवार कुछ युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने वाहन में 5000 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन भुगतान किए बिना ही मौके से फरार हो गए भागते समय आरोपियों ने पेट्रोलपंप के ऑपरेटर को धक्का भी दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिय।