बिशुनपुरा: मिक्सी चलाते समय करंट लगने से महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
औरैया गांव निवासी दिनेश कुमार चौधरी की पत्नी शीला देवी विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गुरुवार की रात आठ तक उसका इलाज जारी था। जानकारी के अनुसार, शीला देवी घर में मिक्सी मशीन से मसाला पीस रही थी। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्वजन ने आनन-फानन में उसे