शाहजहांपुर: सड़क सुरक्षा बैठक में डीएम ने सख्ती दिखाई, हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। डीएम ने सीतापुर-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने और नियम