गौरीबाजार में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के क्षत-विक्षत शव मिले, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर पिता और पुत्र के क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतकों की पहचान नगर के रेडीमेड कारोबारी श्रवण जायसवाल और उनके पुत्र राकेश जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कपड़ों की खरीदारी के सिलसिले में चौरीचौरा जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, महज तीन माह पूर्व ही सड़क दुर्घटना में परिवार के बड़े बेटे की भी मौत हो चुकी थी। अब घर में केवल मां और एक बेटी ही बची हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Deoria, Deoria | Jun 20, 2026