सोनो: उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबा का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा सेवक के साथ शिक्षक ने किया अभद्र व्यवहार व मारपीट की कोशिश
Sono, Jamui | May 25, 2024 विभागीय आदेशानुसार अम्बा गांव स्थित उ.म. विद्यालय अम्बा का निरीक्षण करने गए शिक्षा सेवक के साथ विद्यालय के एक शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने का प्रयास किया गया। इस संदर्भ में उ.म.विद्यालय सुन्दरीटांड़ में कार्यरत शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत वेदानंद रविदास ने अपने साथ हुए विवाद को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उक्त शिक्षक के खिलाफ आवेदन दिया।