शिवपुरी नगर: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी से लगाई गुहार
आरती भार्गव ने आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि बदरवास थाना पुलिस ने अब तक ट्रक चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही ट्रक को जब्त किया है। पीड़िता आरती भार्गव ने बताया कि उनके पति मनोज भार्गव ऑटो चालक थे।