पूरनपुर: अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में भाकियू चढ़ूनी ने फूंका ट्रंप का पुतला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार सुबह दस बजे अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हाईवे स्थित 4 सीजन पैलेस के सामने शहीद सुरेंद्र सिंह लुबाणा पार्क के पास किसानों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम पूरनपुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।