जगदलपुर: बस्तर में खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू, 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्मर आईडी पंजीकरण की अपील
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के शोध के आधार पर किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग की अपील की है, जिसके तहत नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।