शामली: डीएम ने नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की पत्रावलियों का किया अवलोकन
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि डीएम शामली आलोक यादव ने नगर पंचायत जलालाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निकाय में कार्यरत नियमित, संविदा और आउट सोर्स कर्मचारियों एवं उनकी सुविधाओं, वेतन, पीएफ आदि की जानकारी ली। डीएम ने विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन भी किया।