दुधि: म्योरपुर और बभनी में 3 महिलाओं को सर्प ने डसा, एक महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर
बभनी और म्योरपुर थाना क्षेत्रों में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश की तीन घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना में घघरी गांव निवासिनी 40 वर्षीय कमला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद मंगलवार को खेत में सब्जी लेने गई थीं। इसी दौरान विषैले सर्प ने उनके पैर में काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे।