आगरा: सीएम योगी करेंगे ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास, एडीए वीसी ने रायपुर-रहनकलां में तैयारियों का किया निरीक्षण
आगरा में 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर आगरा परियोजना की सौगात देंगे। रायपुर-रहनकलां में 449.21 हेक्टेयर भूमि पर करीब 5,142 करोड़ रुपये की लागत से 10 नई टाउनशिप का भूमि पूजन और शिलान्यास होगा। कार्यक्रम से पहले एडीए वीसी ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।