कुमारखंड: देवन स्थान चौक के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक चालक बाइक लेकर गिरने से घायल
कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित देवन स्थान चौक पर शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।