विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में जल नल योजना की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने लोगों से ली शिकायत
नल जल से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार के निर्देश पर जल नल योजना से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु विस्तार से चर्चा की। इसमें लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार तथा कनीय अभियंता गणिता कुमारी ने आम जनता और जन प्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदन के आलोक में अविलंब समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।