क्षेत्र में पशु चोरों का गिरोह सक्रिय है। पिछले दो माह में तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बकरी चोरी की तीन से चार वारदातें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में धुलकोट रोड से ओमप्रकाश वर्मा, भग्यापुर नवलपुरा से सोन्या वर्मा और शंकर कॉलोनी से कैलाश व शाहिद की बकरियां चोरी हुई हैं।