बिहार-झारखंड के बड़े ठेकेदार रामकृपाल सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, बेगूसराय आवास पर 20 अधिकारियों की टीम मौजूद
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार-झारखंड के चर्चित ठेकेदार रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी चल रही है। बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर करीब 20 अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पटना से करीब एक दर्जन वाहनों में सवार होकर आयकर विभाग के अधिकारी सुबह रामकृपाल सिंह के आवास पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक साथ कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई जारी है, इसलिए विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
छापेमारी पूरी होने के बाद आयकर विभाग की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर ब बनी हुई है
Bihar, India | Jul 30, 2026