हरिद्वार : में नीलधारा के तेज बहाव में फंसी थार
हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित नीलधारा में युवकों ने इंजन की ताकत जांचने के लिए थार नदी में उतार दी।
तेज बहाव के कारण थार नदी के बीचों-बीच फंस गई।
वाहन फंसने के बाद युवकों ने मदद की गुहार लगाई।
काफी देर की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से थार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।