आगरा: अवैध तमंचे से फायर कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभियुक्ता न्यू आगरा से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 29, 2024 थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला अवैध तमंचे से फायर करती हुई दिखाई दे रही थी, इस वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है और न्यू आगरा से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, इसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं,