बठिया कला के 17 पंचों ने सरपंच के खिलाफ सतना कलेक्ट्रेट में अविश्वास प्रस्ताव दिया, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सतना के बठिया कला पंचायत के 17 पंचों ने सरपंच मोतीलाल कोल के खिलाफ कलेक्ट्रेट जाकर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रस्तुत किया है । सोमवार की दोपहर 2 बजे लामबंद पंचों ने सरपंच मोतीलाल कोल पर भारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हटाने की मांग की है । नाराज पंचों ने पंचायत सचिव रंजना वर्मा पर भी पदीय उदासीनता के आरोप लगाते हुए पद से पृथक करने की मांग की है ।