जलेसर: खेलते-खेलते अचानक गुम हुई ढाई वर्ष की मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लौटाई, परिजनों के चेहरे पर खुशी: गांव क्यार का मामला
Jalesar, Etah | Sep 29, 2024 जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला क्यार की एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची खेलते अचानक गुम हो गई, बच्ची पवरा गांव पहुंच गई,बच्ची को रोता देख गांव पवरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया प्रधान ने सजगता का परिचय देते हुए हेल्पलाइन नम्बर 1098 की मदद ली चाइल्ड हेल्प लाइन पहुंचाया, देर शाम बच्ची तन्नू पुत्री रिंकू की मां और पिता चाइल्ड केयर सेंटर पहुँचे।