तानसेन: पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर OTP पूछा, ढाई घंटे में उडाए 7.40 लाख
उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र के न्यू रानीपुरा में रहने वाले बनवारी लाल शर्मा के साथ ढाई घंटे में 7.40 लाख की ठगी कर ली गई।बनवारी लाल रेलवे से रिटायर्ड हैं उनका झांसी मंडल में पेंशन का मामला लंबित है।अज्ञात सायबर ठग ने जानकारी जुटाकर बनवारी लाल को फोन किया और बताया कि वो रेलवे कर्मचारी है। पेंशन केस में कुछ जानकारी साझा करना होगी बनवारी का मैटर निपट जाएगा।