झालरापाटन: शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, झालावाड़ मिनी सचिवालय में दो मिनट का मौन, रामधुनी व भजनों का हुआ गायन
शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे झालावाड़ मिनी सचिवालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।