विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में जन सहयोग से मोक्ष धाम स्थापित करने के लिए विचार-मंथन
नरहन स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नरहन के बूढ़ी गंडक नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को देखते हुए जन सहयोग के माध्यम से मोक्ष धाम स्थापित करने को लेकर एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। बताया गया कि प्रखंड स्तर पर एक भी स्वच्छ सुरक्षित एवं सुविधा संपन्न मोक्ष धाम नहीं होने के कारण संस्कार के निष्पादन में लोगों को कठिनाई होती है।