विभूतिपुर: विभूतिपुर के खास टभका उत्तर में पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने समर्थकों के साथ बैठक की
खास टभका उत्तर राम बालक सिंह समर्थक संगठन का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता बैठक रविवार को हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम बालक सिंह ने कहा आप लोगों की उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि हमारे प्रति अभी भी आपका आस्था और प्रेम बना हुआ है। यही हमारी राजनीति की मूल शक्ति है। हमें किसी भी स्थिति परिस्थिति की चिंता नहीं है।