विभूतिपुर: विभूतिपुर ई किसान भवन परिसर में किसान सलाहकार की हत्या के बाद शोक व्यक्त
दरभंगा प्रखंड के शीशो पश्चिम पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार अजय कुमार सिंह के निर्मम हत्या के उपरांत विभूतिपुर के किसान सलाहकारों ने ई किसान भवन विभूतिपुर के प्रांगण में आपात बैठक की। बैठक की अध्यक्षता किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शोक प्रकट करते हुए मृतक किसान सलाहकार के परिजनों को दुख की घड़ी में सहनशक्ति दें।