मड़िहान: राजगढ़ के धौरहा के गांवों में टैंकर से पानी की सप्लाई, प्रधानों ने संभाली कमान, पानी भरने के लिए लगी कतार
राजगढ़ के ददरा पहाड़ी धौराहा समेत कई गांव में जल संकट गहरा गया है ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधानों ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी है जिससे दूर दराज से पानी लाने की समस्या से निजात मिली है बुधवार की दोपहर 1:30 बजे ददरा पहाड़ी निवासी विनोद ने बताया कि ग्राम प्रधानों की पहल से गांव मे नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है