तिलौथू: हुरका गांव में अनियंत्रित कार की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हुरका गांव में अनियंत्रित कार की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान धनजी प्रजापति पिता राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।