बारुन: 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया, कई डकैती कांडों का हुआ खुलासा
औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी उपेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ बारुण थाना क्षेत्र के कोचाढ़ डकैती कांड का खुलासा हुआ है, वहीं कई अन्य वारदातों से भी पर्दा उठा है।