रामनगर: रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शब्बीर अहमद पुत्र बशीर पहलवान निवासी रामनगर को अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।छाया कुआं के पास सानू उस्मानी के होटल के बाहर कुर्सी पर बैठकर शब्बीर चाय पी रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।