सीतापुर: बाहरौली में दबंगों की शिकायत करने पर युवक को दबंगों ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के महमूदाबाद इलाके के बाहरौली गांव में दबंगों की शिकायत पुलिस से किए जाने पर नाराज होकर दबंगों ने युवक को पकड़कर उसको मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद युवक मोहित के शव को फांसी के फंदे पर लटका कर आरोपी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए है।