मंझनपुर: इचौली गांव में छत की सरिया में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी मेडिकल कालेज में भर्ती
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव के राजू पांडेय की बेटी दिशु पांडेय किसी काम से घर की छत पर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि छत की सरिया में करंट उतरा हुआ था। उसी की चपेट में आने से वह झुलस गई है। उसे एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।