खजनी: आमी नदी में बोरे में मिले युवक के शव मामले में खजनी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रेम संबंध में हुई थी हत्या
गोरखपुर में आमी नदी से बोरे में मिले युवक आदित्य साहनी हत्याकांड में खजनी थाना क्षेत्र पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंध और पुराने विवाद को लेकर हत्या की वारदात हुई थी। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और चाकू बरामद किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।