सरायरंजन: मुसरीघरारी में बाइक से ठोकर मारने वाले आरोपी चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा के युवक आशुतोष कुमार की हुई बाइक की ठोकर से मौत के बाद परिजनों के द्वारा मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।जिसमें आरोपी चौकीदार को नामजद किए जाने की बात बताई जा रही है ।बताते चले की बथुआ हाट के समीप सड़क किनारे चाट खा रहे आशुतोष की बाइक की ठोकर से मौत हो गई थी।