मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर अधूरी पुलिया से बाइक सवारों ने जान जोखिम में डालकर गुजरा शुरू कर दिया है, जख्मी होने का खतरा
Mawana, Meerut | Apr 9, 2026 मवाना कैबिनेट रोड पर तैयार की जा रही अधूरी पुलिया से बाइक सवार लोगों ने गुजरना शुरू कर दिया है । जान जोखिम में डालकर बाइक पुलिया के ऊपर से निकल जा रही है। ऐसे में बाइक सवार का जख्मी होने का खतरा बना हुआ है इस मामले में पुलिस भी कोई सख्ती करती नहीं नजर आ रही है। गुरुवार शाम 4:00 बजे तक भी बाइक पुलिया से होकर गुजरती नजर आई।