पत्थलगांव: तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पत्थलगांव में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न जशपुर जिले के पत्थलगांव बस स्टैंड चौक में जोर-शोर से मनाया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत है।