होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में डॉ.भारती दुबे को मिली प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी
नर्मदापुरम जिले के अग्रणी शासकीय लीड होम साइंस कॉलेज में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने डॉ. भारती दुबे को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है। उन्होंने निवर्तमान प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार,डॉ. भारती दुबे पहले से ही इसी कॉलेज में वरिष्ठ प्राध्यापक में सेवाएं दे रही।