कोल: गोपी के निकट परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 1, 2024 थाना अकराबाद के गांव गोपी के निकट परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा 10 के छात्र की ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। नगला खारी निवासी 18 वर्षीय योगेश बृहस्पतिवार को 10वीं की परीक्षा देने के लिए अलीगढ़ आया था, परीक्षा देने के बाद योगेश लौट रहा था तभी एक ट्रैक्टर ने योगेश को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।