कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को किया गया निरुद्ध
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। सोमवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि यह मामला 21 जून को मनोज कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके घर के पास से स्कूटी चोरी कर ली गई थी।