मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के बरदहवा के पास स्कूल जा रहे 3 बालकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक बालक की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
बताते चले कि मृतक बालक की पहचान धीरज कुमार मौर्य जो की कक्षा 5 का छात्र है मड़िहान थाने की कलवारी माफ़ी पूरवा गुरुदेव नगर का रहने वाला है। पिता ने बताया कि गांव के तीन बच्चे एक साथ स्कूल जा रहे थे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों बच्चों को धक्का मार दिया। जिसमें मेरा बेटा धीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उदित और शिव प्रकाश को चोट आई है दोनों का इलाज जारी।